शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों से हटाया गया अतिक्रमण, सामान जब्त

भोपाल। नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई यातायात में बाधित एवं मुख्य बाजार में अवैध रुप से कारोबार करने वालों पर की गई. जिसके तहत कोलार सिग्नेचर 99, भारत माता चौराहा से पीएनटी, सैर सपाटा, शाहपुरा त्रिलंगा, ओरा मॉल, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट जीटीबी काम्पलेक्स, लिंक रोड नं0-1,2,3, एम.पी. नगर डीबी मॉल, नरेला जोड़, रायसेन रोड सांई हॉस्पिटल, रायसेन रोड पुराना षिव मंदिर, अयोध्या बायपास, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, सुभाष नगर, बाग फरहत अफजा, भारत टाकीज, बरखेड़ी फाटक, भारत टाकीज चौराहा, शाहजहांनाबाद, बागमुंशी हसन, कलेक्टर आफिस, आशाराम चौराहा, गांधीनगर, अब्बास नगर, करोंद हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भानपुर, कल्याण नगर आदि से अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अब्बास नगर में 1 मुर्गे की दुकान की बांस बल्ली, औरा मॉल सर्विस रोड से भवन निर्माण सामग्री, 2 चार पहिया वाहन, 1 ट्राली, 2 गन्ने की चरखियां आदि को हटाया और 1 ठेला, 2 टेबिल, 3 सोफे, 9 ढोलक व ढोलक बनाने का सामान, यातायात पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करते हुए इमामीगेट से पीरगेट तक 12 दुकानों के सामने से अवैध छप्पर हटवाकर 1 ट्रक सामान जब्त किया.

 

Next Post

मालीखेड़ी में विस्थापित परिवारों का हंगामा: बोले- रात में तलवारें लेकर आते हैं लोग, यहां रहना सुरक्षित नहीं

Wed May 6 , 2026
भोपाल। दो दिन पहले शहर के वीआईपी क्षेत्र श्यामला हिल्स मानस भवन के पीछे की झुग्गियों को हटाया गया जिन्हें माली खेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में शिफ्ट किया गया. लेकिन मकानों में रहने वाले लोगों ने मालीखेड़ी में शिफ्टिंग का विरोध किया है. लोगों का […]

You May Like