भोपाल। दो दिन पहले शहर के वीआईपी क्षेत्र श्यामला हिल्स मानस भवन के पीछे की झुग्गियों को हटाया गया जिन्हें माली खेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में शिफ्ट किया गया. लेकिन मकानों में रहने वाले लोगों ने मालीखेड़ी में शिफ्टिंग का विरोध किया है. लोगों का आरोप है कि रात को लोग तलवार लेकर आते हैं, विवाद की स्थिति के चलते वहां शिफ्टिंग न की जाए. बता दें कि शनिवार को प्रशासन ने मानस भवन के पीछे से 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती के हटाया था. 27 परिवारों को मालीखेड़ी स्थित पीएम आवासों में शिफ्ट किया था. विवाद की भी स्थिति बनी थी। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी का कहना है कि शनिवार को कार्रवाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला की तबियत बिगड़ गई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मालीखेड़ी में ही किया गया था. नेता प्रतिपक्ष में पुलिस को भी शिकायत की है मालीखेड़ी में लोग रात में शिफ्ट हुए परिवार को परेशान कर रहे हैं.
