जिले में अब तक 107.7 मिली मीटर वर्षा, सर्वाधिक वर्षा गुढ़ में

रीवा। जिले में मानसून सक्रिय है प्रतिदिन झमाझम बारिश हो रही है. जून के महीने में इतनी बारिश की उम्मीद नही थी. सबसे ज्यादा बारिश गुढ़ में दर्ज की गई है. मौसम विभाग की माने तो दो दिन के अंदर भारी बारिश जिले में होगी.

रूक-रूक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ रात का मौसम ठण्डा हो गया है. बुधवार को इिदन में धूप रही और शाम को रिमझिम बारिश हुई. हालाकि ग्रामीण क्षेत्र में शहर के अपेक्षा ज्यादा बारिश हुई है. तापमान की बात करे तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा जबकि रात का तापमान 26 डिग्री आका गया. हालाकि दिन भर उमस भरी गर्मी बनी रही. जिले में 25 जून को 22.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक 42 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई. इस दिन रायपुर कर्चुलियान में 31 मिमी, सिरमौर में 28 मिमी, सेमरिया में 32 मिमी तथा मनगवां में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक 107.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक तहसील हुजूर में 111.5 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 72.5 मिली मीटर, गुढ़ में 147 मिली मीटर, सिरमौर में 169.6 मिली मीटर, त्योंथर में 45 मिली मीटर, सेमरिया में 150 मिली मीटर, मनगवां में 92 मिली मीटर तथा जवा में 74 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज गयी. गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 26.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी. इस बार ज्यादा बारिश हुई है.

Next Post

युवकों को गोबर खिलाने वालों की पहचान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed Jun 25 , 2025
सीहोर. युवकों को गोबर खिलाने, महिलाओं के कपड़े पहनाने और गंजा कर मारपीट करने वालों की आखिर पुलिस ने पहचान कर ही ली है. वीडियो के आधार पर पुलिस पहले पीडि़तों तक पहुंची और फिर आरोपियों की पहचान कर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया […]

You May Like