ग्वालियर: मध्यप्रदेश को शर्मशार करने वाली घटना एक बार फिर सामने आई है। ग्वालियर जिले के डबरा में दलित युवक को नग्न कर मारपीट के बाद अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पहले बंद कमरे में नग्न अवस्था में युवकों ने दलित के साथ बेल्ट से मारपीट की और ओरल सेक्स कराया। मामले की शिकायत पर डबरा सिटी पुलिस ने तीन युवक कल्लू उर्फ जहीर खान, आशिक खान और अशफाक खान पर मामला दर्ज किया है। दो युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। वीडियो बनाने वाला युवक अशफाक खान फरार है।
टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि फरियादी और आरोपी सभी आपस में दोस्त है। किसी बात को लेकर इनका विवाद हुआ था। विवाद में दलित युवक को आरोपी जांगीपुरा स्थित अपने घर ले गए जहां बंद कमरे में कल्लू उर्फ जाहिर खान और शफाक खान ने नग्न होकर बेल्टों से पिटाई की फिर अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे भी ऐंठते रहे जिससे परेशान होकर पीडि़त थाने आया और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने धारा 377 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तत्काल दो युवक कल्लू उर्फ जाहिर खान ओर आशिक खान को पकड़ लिया है।
