वन भूमि से कब्जा हटाया

जबलपुर: वन परिक्षेत्र बरगी, परिक्षेत्र सहायक वृत्त कलादेही के अंतर्गत ग्राम टेडिया नाला से लगे वन कक्ष क्रमांक आर एफ 208, पीएफ 210 में वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमित लगभग 10 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई वन संरक्षक जबलपुर कमल अरोरा, वनमण्डल अधिकारी जबलपुर ऋषि मिश्र एवं उप वनमण्डल अधिकारी जबलपुर प्रदीप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण में उपयोग किये गए तार फैंसिंग एवं बल्लियों को जप्त किया गया।

Next Post

यूपी में केरल को हरा कर जीता राष्ट्रीय बॉस्केटबाल का स्वर्ण

Sun Jun 15 , 2025
लखनऊ (वार्ता) उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल की पुरुष टीम ने कोच्चि में शुक्रवार को खेले गये नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में केरल की टीम को 21-14 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया । उत्तर प्रदेश टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगता में अपराजित रही है। हर्ष डगर,कुशल सिंह,दिग्विजय सिंह और रिआँशू […]

You May Like