लखनऊ (वार्ता) उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल की पुरुष टीम ने कोच्चि में शुक्रवार को खेले गये नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में केरल की टीम को 21-14 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।
उत्तर प्रदेश टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगता में अपराजित रही है। हर्ष डगर,कुशल सिंह,दिग्विजय सिंह और रिआँशू नेगी की टीम में यह थ्री ऑन थ्री नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप अंडर 23 जीती। यूपी ने तेलंगाना को सेमी फाइनल में 19-17 से पराजित किया जबकि क्वार्टर फाइनल में यूपी ने मध्य प्रदेश को 21-14 से हराया था।
11 से 13 जून तक खेली गये टूर्नामेंट के लीग मैच में दिल्ली , मिजोरम , गुजरात और गोवा को हरा कर यूपी टीम इस पूरी प्रतियोगता में अपराजित रही। इस वर्ष यह यूपी बास्केटबॉल टीम का राष्ट्रीय प्रतियोगताओं में दूसरा पदक है । इससे पहले सीनियर नेशनल थ्री ऑन थ्री बास्केटबॉल चैंपियनशिप पुरुष में रजत पदक जीत था।
