जाली मुखर्जी को मिलेगा किशोर गौरव सम्मान 2025

खण्डवा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खंडवा द्वारा किशोर गौरव सम्मान 2025 के लिए पाश्र्व गायक जाली मुखर्जी का चयन किया गया है। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन और सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि यह सम्मान 4 अगस्त को किशोर कुमार के जन्मदिवस पर पुरानी अनाज मंडी में आयोजित किशोर नाईट में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान विशेष रूप से गायन क्षेत्र में योगदान देने वालों को दिया जाता है। जाली मुखर्जी ने कई फिल्मों में अपने सुमधुर गायन से पहचान बनाई है। कार्यक्रम में पाश्र्व गायिका अमृता देवेलकर, वॉइस ऑफ किशोर गायक हिम्मत कुमार पंड्या, उमेश कुमार गायकवाड़ और रॉक स्टार म्यूजिकल इंटरटेनमेंट बैंड मुंबई अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सम्मान समारोह में जाली मुखर्जी को सम्मान पट्टिका और 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। सम्मान प्राप्त करने के लिए खंडवा आकर गायन प्रस्तुति देना अनिवार्य रहेगा।

Next Post

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर 7 लाख के जेवरातों की चोरी 

Wed Jul 16 , 2025
सीधी ।जिले में नगर पंचायत रामपुर नैकिन में संचालित कृष्णा ज्वेलर्स में दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 7 लाख रुपए के चांदी जेवरातों को पार कर दिया। सूचना पाकर मौके पर रामपुर नैकिन पुलिस पहुंची और विवेचना में घंटों जुटी रही। मिली जानकारी के अनुसार दुकान […]

You May Like