ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर 7 लाख के जेवरातों की चोरी 

सीधी ।जिले में नगर पंचायत रामपुर नैकिन में संचालित कृष्णा ज्वेलर्स में दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 7 लाख रुपए के चांदी जेवरातों को पार कर दिया। सूचना पाकर मौके पर रामपुर नैकिन पुलिस पहुंची और विवेचना में घंटों जुटी रही। मिली जानकारी के अनुसार दुकान संचालक मुकेश सोनी आज बुधवार सुबह 9 बजे दुकान पहुंचे। दुकान का शटर ऊपर उठा और ताला टूटा हुआ पाया। संचालक मुकेश सोनी ने तत्काल रामपुर नैकिन थाने में सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, चोरी रात 2 से 3 बजे के बीच हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। स्निफर डॉग की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में सुराग तलाश रही है। आसपास के दुकानदारों से भी पूंछताछ की गई ।

इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। इससे पहले भी रामपुर नैकिन बाजार में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने और चोरी गए जेवरात बरामद करने का आश्वासन दिया है।

Next Post

साइकिल मिल गई है, अब रोज आएं विद्यालय

Wed Jul 16 , 2025
सिंगरौली। सांसद सीधी-सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्र के मुख्य अतिथि एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के अध्यक्षता तथा कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, डीएफओ अखिल बंसल के उपस्थिति में शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा में स्कूल चले हम अभियान के तहत छात्रो को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं के […]

You May Like

मनोरंजन