इंदौर: महादेव मंदिर के सामने एम ओ जी लाइन इलाके में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान बबलू उर्फ विनोद बैरागी निवासी लाबरिया भेरू के रूप में हुई है.
एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 12.27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,25,000 रुपए आंकी गई है. इसके साथ ही आरोपी की नीली रंग की होंडा एक्टिवा भी जप्त की गई. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे के पदार्थों का क्रय-विक्रय और उपयोग करता रहा है. आरोपी पर पहले भी लगभग 18 अपराध दर्ज हैं.
