गुना: शहर के हीराबाग क्षेत्र के सामने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक मकान की ग्राउंड फ्लोर पर संचालित किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि मालिक संतोष साहू का परिवार ईसागढ़ में एक शादी में गया था, जिससे जनहानि टल गई।
आग की लपटें देख पड़ोसियों ने तत्परता दिखाई और अपने स्तर पर पानी डालकर आग को फैलने से रोका। घटना को लेकर स्थानीय रहवासियों ने नगरपालिका के दमकल विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूचना के आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आधुनिक उपकरण न होने से आग बुझाने में देरी हुई। दूसरी ओर नपा अधिकारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि सूचना मिलने के महज 5 मिनट के भीतर दमकल टीम मौके पर पहुंच गई थी।
