पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी; भारतीय सैनिकों ने दिया माकूल जवाब

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से कई चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया।

भारतीय सेना के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल की दरम्यानी रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई पाकिस्तानी सेना की चौकियों से बिना उकसावे के छोटी गोलीबारी की गई।

भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से उचित जवाब दिया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद यह लगातार दूसरा दिन है, जब पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की गई।

 

Next Post

बौखला रहा है पाकिस्तान

Sat Apr 26 , 2025
पाकिस्तान की सेना ने पहलगाम का हमला करवा तो लिया, लेकिन अब भारत की संभावित प्रतिक्रिया से घबराहट में है. उसकी घबराहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे मामले में भारत ने पाकिस्तान का सीधे नाम नहीं लिया फिर भी बौखलाहट में उसने दुनिया के […]

You May Like