कृषि साख सहकारी समितियों के सहायक समिति प्रबंधकों को नोटिस

सागर। सागर जिला

कलेक्टर संदीप जी आर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सागर से सम्बद्ध बहु. प्राथ. कृषि साख सहकारी समितियों की सदस्य स्तर की वसूली वर्ष 2024-25 में 30 जून, 2025 की स्थिति पर जिले की 46 प्राथमिक समितियों के द्वारा वसूली कार्य में रूचि नहीं लेने नोटिस वितरण एवं सतत् संपर्क नहीं करने के कारण 25 प्रतिशत से कम वसूली होने पर संज्ञान लेते हुए उक्त 46 समिति के सहायक समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही समितियों में पदस्थ समिति प्रबंधक (कैडर) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। बैंक ऋण वसूली में लक्ष्यों की पूर्ति नहीं करने से संबंधित 09 शाखा प्रबंधकों को बैंक सेवानियम अनुसार कार्यवाही हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये। बैंक द्वारा कालातीत बकायादारों के विरूद्ध शेष राशि वसूली हेतु राजस्व विभाग में क्रिस योजना अंतर्गत प्रकरण दायर कर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Next Post

मोदी ने शुभांशु शुक्ला को सफल मिशन के बाद सकुशल लौटने पर बधाई दी

Tue Jul 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को एक्सिओम-4 मिशन की सफलता के बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ मंगलवार को सकुशल धरती पर लौटने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया। […]

You May Like