इटारसी:लोक शिक्षण संचनालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल बालक 19 वर्षीय प्रतियोगिता में जीनियस प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटारसी के छात्र सूरज सराठे का चयन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआl यह प्रतियोगिता सिरोंज विदिशा जिले में आयोजित की जा रही हैl
सूरज सराठे का चयन होने पर जीनियस प्लेनेट स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, प्राचार्य श्रीमती मनीता सिद्दीकी, खेल शिक्षक कृष्णा साहू व स्टाफ द्वारा सूरज सराठे को बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना l
