इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर टेकरी वाइन शॉप में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़ कर शराब और नगदी चोरी कर ले गए. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु की.चंदन नगर पुलिस से ने बताया कि 50 वर्षीय फरियादी विनोद पिता रामदेव सिंह, निवासी ग्राम कोहरा, कानपुर (उ.प्र.), हाल मुकाम सिहांसा वाइन शॉप ने पुलिस को शिकायत दी कि अज्ञात बदमाशों ने दुकान के पीछे का ताला तोड़कर शराब और नगदी चोरी कर ली.
चोरी की घटना देर रात 3 से 5 बजे के बीच हुई. बदमाश 10 पेटी देसी शराब, 15 पेटी बियर, 10 पेटी अंग्रेजी शराब और 90 हजार रुपए नकद के साथ ही दो लाख 40 हजार का माल लेकर फरार हो गए. चंदननगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
