किसानों के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे: जीतू पटवारी

मंडला:किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए और गेंहू का 2700 रुपए प्रति क्विंटल दिलाने को लेकर बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मांद में किसान न्याय आंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, जबलपुर विधायक लखन घनघोरिया, बैहर विधायक संजय उइके, डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, केवलारी विधायक रजनीश सिंह, वारासिवनी विधायक विक्की पटेल, परसवाड़ा विधायक मधु भगत, पूर्व विधायक संजय यादव सहित प्रदेश भर से नेतागण शामिल हुए।

एक तरह से यह आयोजन बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा का शक्ति प्रदर्शन था जो उन्होंने प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनने के बाद अपनी विधानसभा में किया। भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 में धान और गेहूं का जो समर्थन मूल्य3100 और 2700 रुपए घोषित किया गया था इस समर्थन मूल्य के अनुसार किसानों को राशि का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में किसान न्याय आंदोलन शुरू किया गया है।

बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सभी अतिथियों का आदिवासी परंपरा अनुसार फूल वीरन माला और साफा कलगी पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर किसानों को गुमराह किया है समर्थन मूल्य बढ़ाने का जो वादा किया गया था उसे नहीं बढ़ाया गया। इस तरह झूठी सरकार का चेहरा सामने आया है। इसी तरह जिले की प्रभारी किरण अहिरवार ने कहा कि जीतू पटवारी खुद किसान हैं और इसीलिए वे किसानों के दर्द को भली भांति समझते हैं। निवास विधायक चैन सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय खाद 50 किलोग्राम की बोरियों मिलती थी जिसे भाजपा सरकार ने घटाते हुए 40 से 45 किलोग्राम कर दिया है जिससे किसानों को खाद की मारामारी का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

एक ओर बना रहे जांच कमेटी, तो दूसरी ओर टांग रहे यूनिपोल

Thu Jan 23 , 2025
निगम की नजरों में जायस है यूनिपोल जबलपुर:विगत चार दिन पहले 19 जनवरी को यूनिपोल पर फ्लैक्स बदलने के दौरान हुए हादसे के चार दिनो बाद आखिरकार नगर निगम ने यूनिपोल और होर्डिंगों की जांच के लिए समिति गठित करने की घोषणा की है। यह कमेटी 15 दिनों के अंदर […]

You May Like