घर पर पथराव, दहशत में आया परिवार, सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुआ उपद्रव

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी में देर रात बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए एक घर पर पथराव कर दिया। अचानक हमले से खिडक़ी, कम्प्यूटर, कीबोर्ड टूट गए और परिवार दहशत में आ गया। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक नंदिनी पटेल निवासी सुहागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बीती रात वह मां सपना पटेल, बहन अंजली पटेल एवं भाई अर्जुन पटेल के साथ थी। तभी 3 लडके घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे। पथराव किया जिससे घर की खिडक़ी, कम्प्यूटर कीबोर्ड टूट गया है। घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया है

Next Post

झपट्टामार कर महिला से लूट

Sat Jul 19 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार लुटेरे ने झपट्टामार कर मोबाइल लूट लिया। पुलिस के मुताबिक श्रीमती नीलू सोनी निवासी जागृति नगर राम मंदिर के पीछे गुप्ता मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बच्चों को गीतिका अवस्थी मैडम के घर कोचिंग के लिये छोडक़र फोन से बात […]

You May Like