झपट्टामार कर महिला से लूट

जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार लुटेरे ने झपट्टामार कर मोबाइल लूट लिया। पुलिस के मुताबिक श्रीमती नीलू सोनी निवासी जागृति नगर राम मंदिर के पीछे गुप्ता मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बच्चों को गीतिका अवस्थी मैडम के घर कोचिंग के लिये छोडक़र फोन से बात करती वापस घर आ रही थी।

जैसे ही वंदना किराने के पास पहुंची उसी समय एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी में एक लडका आया, हाथ से पीछे से मोबाइल झपटामार कर ले गया और स्कूटी से भाग गया। स्कूटी में आगे पीछे नम्बर नहीं था।

Next Post

दस माह की बच्ची को उठाकर पटका, पत्नी को पीटा

Sat Jul 19 , 2025
जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत बुढरा में निर्दयी ने दस माह की बच्ची को उठाकर पटक दिया और पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुुताबिक प्रियंका चौधरी निवासी ग्राम बुढरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज […]

You May Like