निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहे शिक्षकों को किया जा रहा निलंबित 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे नवीन शैक्षणिक सत्र से शासकीय स्कूलो का निरीक्षण जारी है। निरीक्षण के अनुपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओ पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। शास.प्रा.शाला रामपुर वि.ख. बीना के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए प्राथमिक शिक्षक सुदर्शन राय, राधा राय एवं प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शास प्राथमिक शाला रामपुर विकास खण्ड. बीना सुनील कुमार गुरहा को निलंबित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, बीना जिला सागर के पत्र के माध्यम से प्रतिवेदित किया गया कि शास.प्रा.शाला रामपुर वि.ख. बीना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक सुदर्शन राय एवं राधा राय अनुपस्थित पाये गये। सुनील कुमार गुरहा प्रभारी प्रधानाध्यापक का संस्था पर कोई नियंत्रण होना नहीं पाया गया एवं शासकीय योजनाओं का संस्था में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को लाभ नहीं दिया जाना पाया गया। संस्था का पूर्व में बीआरसीसी एवं उनकी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें संस्था बंद पाई गई। ग्रामीणों एवं अभिभावकों द्वारा बतलाया गया, कि संस्था कभी भी समय पर नहीं खुलती है एवं समय से पूर्व बंद हो जाती है। शिक्षक संस्था के छात्रों को अध्यापन कार्य नहीं कराते है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए प्राथमिक शिक्षक सुदर्शन राय, राधा राय एवं प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शास प्राथमिक शाला रामपुर विकास खण्ड. बीना सुनील कुमार गुरहा को निलम्बित किया गया।

Next Post

पंजीयन मे पिछड़े सागर और छतरपुर CMHO को नोटिस

Tue Sep 2 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।कमिश्नर श्री सुचारी ने स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश चिकित्सा विभाग के […]

You May Like