6 पटवारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रुकी

जबलपुर। फार्मर रजिस्‍ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख एवं संयुक्‍त कलेक्‍टर नदीमा शीरी द्वारा 6 पटवारियों की असंचयी प्रभाव से एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किये गये हैं। इन पटवारियों में आशुतोष लोधी, सुधीर कुमार पटेल, नितेश यादव, ओमप्रकाश तिवारी, परसराम परते एवं श्रीमती प्रतिभा मेसराम शामिल है। विदित है कि कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना द्वारा गत दिनों आयोजित राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में फार्मर रजिस्‍ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान इन पटवारियों के क्षेत्र में लक्ष्‍य के विरूद्ध अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर कलेक्‍टर ने कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख को दिये थे।

Next Post

पूर्व सरपंच ने लगाई फांसी

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम डूंडी मेें पूर्व सरपंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक संतोष कुमार पटैल 42 वर्ष निवासी ग्राम डूंडी सिहोरा ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है मंझला भाई बाबूलाल पटैल 40 वर्ष अलग मकान में रहता था जो चार दिन […]

You May Like