पंजीयन मे पिछड़े सागर और छतरपुर CMHO को नोटिस

सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।कमिश्नर श्री सुचारी ने स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में कमिश्नर ने अनमोल पोर्टल और आरसीएच पोर्टल में मरीजों के पंजीयन की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि विगत वर्षों की अपेक्षा चालू वित्तीय वर्ष में मरीजों के पंजीयन की स्थिति ठीक नहीं है। इसमें सुधार लाए। मरीजों के पंजीयन में सागर एवं छतरपुर जिला काफी पीछे हैं तथा एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम में भी सागर, छतरपुर और पन्ना जिले की स्थिति ठीक नहीं हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सागर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छतरपुर को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी उदासीनता के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करें तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही भी प्रस्तावित करें।

कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि एनिमिया नियंत्रण कार्यक्रम शासन का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की उदासीनता अथवा लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक में कमिश्नर ने आयुष्मान योजना की भी जिलेवार समीक्षा की तथा आयुष्मान योजना में पन्ना और दमोह जिले में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कमिश्नर द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त गई तथा निर्देशित किया गया कि सागर संभाग के सभी जिलों में आयुष्मान योजना के कार्डों का वितरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। समीक्षा के दौरान डीन मेडिकल कॉलेज डॉक्टर पीएस ठाकुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सागर में मैनपानी क्षेत्र में छात्रवासों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सागर में कैंसर अस्पताल बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए माह अक्टूबर में भूमिपूजन किए जाने की संभावना है ।

Next Post

डीजल टैंकर एवं टेलर में टक्कर ट्रेलर चालक की हालत गंभीर 

Tue Sep 2 , 2025
सिंगरौली। जयंत पुलिस चौकी के समीपी मोरवा मार्ग के मुड़वानी डैम के पास कोल वाहन टेलर एवं डीजल टैंकर के बीच हुई आमने-सामने भिड़ंत में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस एवं राहगीरो ने चालक को तत्काल नेहरू चिकित्सालय जयंत के लिए रवाना किया। जानकारी के […]

You May Like