कूनो से खुशखबरी, भारतीय चीता मुखी ने 5 शावक जन्मे

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से आज गुरुवार को फिर से खुशखबरी आई है. यहां पहली भारतीय मादा चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया है. भारत में ही जन्मी 33 महीने की मादा चीता मुखी का मां बनना ‘चीता प्रोजेक्ट’ की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. शावकों के जन्म की खबर मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, ”भारत में जन्मी चीता मुखी ने मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में पांच बच्चों को जन्म देकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. मां और बच्चे सेहतमंद हैं. यह भारत के चीता रीइंट्रोडक्शन इनिशिएटिव के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है. 33 महीने की मुखी भारत में जन्मी पहली मादा चीता है और अब बच्चे पैदा करने वाली भारत में जन्मी पहली चीता बन गई है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए एक बड़ी कामयाबी है.

गौरतलब है कि श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता नभा की मौत के बाद यह अच्छी खबर आई है। सीएम एवं केंद्रीय वन मंत्री ने कहा कि भारत में जन्मी चीता का सफल प्रजनन, भारतीय जगहों पर इस प्रजाति के एडैप्टेशन, हेल्थ और लंबे समय की संभावनाओं का एक अच्छा संकेत है. यह बड़ा कदम भारत में आत्मनिर्भर और जेनेटिकली अलग-अलग तरह के चीतों की आबादी बनाने की उम्मीद को और मजबूत करता है, जिससे देश के कंजर्वेशन के लक्ष्य और आगे बढ़ेंगे.

Next Post

दिल्ली की हवा साफ रखना हमारी दैनिक प्राथमिकता : सिरसा

Thu Nov 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली की हवा को साफ रखना राज्य सरकार की दैनिक प्राथमिकता है इसलिए औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाले प्रदूषण से लेकर सड़क पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए लिए काम किया […]

You May Like