दिव्यांग जन समाज के अनमोल हीरे

सीहोर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आवासीय खेल परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे. दिव्यांगजनों को उपकरण भी वितरित किए गए.

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान जिला न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज के ऐसे अनमोल हीरे हैं जिन्हें केवल तराशने की जरूरत है. अवसर और संसाधन मिलने पर वे समाज और राष्ट्र के विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने सभी से दिव्यांगजनों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने का आह्वान किया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव स्वप्नश्री सिंह ने कहा दिव्यांगजन सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकारी हैं. कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर फैंसी ड्रेस, रंगोली, गायन, वादन, निबंध लेखन, पेंटिंग, गोला फेक, साइकिल रेस सहित अनेक कला एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया. विभिन्न थीम पर बनाई गई रंगोलियों ने वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया. गायन प्रतियोगिता में दिव्यांग प्रतिभागियों ने मधुर स्वर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया

 

 

Next Post

रोमांचक मैच की आखिरी गेंद तक बंधे रहे दर्शक

Thu Dec 4 , 2025
रेहटी। सांसद खेल महोत्सव के तहत बुधवार को टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन उस अंदाज़ में हुआ, जिसे खेल प्रेमी याद रखेंगे. अंतिम मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब रेहटी और मां बिजासन क्लब मकोडिय़ा के बीच खेला गया. मैच आखिरी गेंद तक पहुंचा और हर ओवर के साथ दर्शकों की […]

You May Like