रोमांचक मैच की आखिरी गेंद तक बंधे रहे दर्शक

रेहटी। सांसद खेल महोत्सव के तहत बुधवार को टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन उस अंदाज़ में हुआ, जिसे खेल प्रेमी याद रखेंगे. अंतिम मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब रेहटी और मां बिजासन क्लब मकोडिय़ा के बीच खेला गया. मैच आखिरी गेंद तक पहुंचा और हर ओवर के साथ दर्शकों की धड़कनें भी तेज होती रही.

स्पोर्ट्स क्लब रेहटी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 96 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में मकोडिया की टीम ने जुझारूपन दिखाते हुए मैच को रोमांच की चरम सीमा तक पहुंचा दिया. आखिरी गेंद तक रन की दरकार थी, लेकिन टीम एक रन से पीछे रह गई. स्पोर्ट्स क्लब रेहटी ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी आदि ने खिलाडिय़ों को सांसद कप, शील्ड और मेडल से सम्मानित किया. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 नवंबर को कार्तिक सिंह चौहान और विधायक रमाकांत भार्गव ने की थी. आयोजकों के अनुसार अगला चरण भैरून्दा में आयोजित होगा, जहां विधानसभा स्तरीय मुकाबलों के माध्यम से एक विजेता टीम का चयन किया जाएगा. चयनित टीम विदिशा संसदीय क्षेत्र में रायसेन के मुकाबलों में अपना प्रदर्शन देगी. कार्यक्रम में राम गोपाल टेलर, अनार सिंह चौहान, मनोहर लाल महेश्वरी, प्रेमनारायण मीणा, केशव चौहान, अजय दुबे, थाना प्रभारी राजेश कहारे, महामंत्री प्रदीप पटेरिया, जगदीश नाविक, अरविंद दुबे, भागीरथ मंडलोई, भागवत सिंह ठाकुर, प्रखर नायक, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, कृतिन जिराती, पिंटू मगतानी, मेहरवान सिंह, चेतन पटेल, भारत पटेल, विनोद नागर, कमेंटेर विपिन केवट, आरडी विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

 

 

Next Post

सीएम डॉ. यादव आज अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर कूनो के जंगल में छोड़ेंगे 3 चीते

Thu Dec 4 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर गुरुवार 4 दिसम्बर को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में 3 चीतों, जिनमें मादा चीता ‘वीरा’ और उसके 10 माह के 2 शावकों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव कूनो राष्ट्रीय उद्यान के […]

You May Like

मनोरंजन