बच्चे के ईलाज के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म 

शाजापुर। एक महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ अपने लोडिंग वाहन में दुष्कर्म किया. फिलहाल आरोपित फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. पीडि़ता की मुलाकात आगर में जहूर खां उर्फ अब्बास निवासी शाजापुर से हुई. वह लोडिंग वाहन चलाता है. पीडि़त महिला ने अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए शाजापुर आने की इच्छा जताई. इस पर आरोपी ने पीडि़ता का मोबाइल नंबर ले लिया. आरोपी ने अगले दिन फोन कर पीडि़ता को शाजापुर बुलाया जो गुरुवार शाम 7 बजे शाजापुर बस स्टैंड पहुंची. एक घंटे बाद आरोपी उसे अपनी लोडिंग गाड़ी में बैठाकर शाजापुर जेल के पास अंधेरे में ले गया. जहां पर गाड़ी रोककर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला ने अपने मुंह बोले भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी जिसके साथ महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुनसिंह मुजाल्दे के अनुसार आरोपी के खिलाफ रेप और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Next Post

रिलायंस डिजिटल की ‘बूट अप इंडिया’ सेल युवा पीढ़ी को बनाती हैसशक्त, बेहतरीन टेक डील्स और ₹1 करोड़* की स्कॉलरशिप के साथ

Fri May 30 , 2025
मुंबई, 30 मई, 2025:भारत के प्रमुखइलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर, रिलायंस डिजिटल को अपनी अब तक की सबसे बड़ी लैपटॉप सेल- बूटअप इंडिया के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है. यह सिर्फ एक सेल ही नहीं है, बूटअप इंडिया एक अभियान है जिसका एक शक्तिशाली उद्देश्य है: आज के छात्रों […]

You May Like