बैंक गार्ड ने किया उपभोक्ता का अपमान, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: पनागर एसबीआई बैंक शाखा में तैनात गार्ड ने उपभोक्ता के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जिस पर पीडि़त ने गार्ड के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक भारत दाहिया पिता श्रीराम स्वरुप दाहिया 50 वर्ष साकिन ग्राम छत्तरपुर पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका एसबीआई शाखा पनागर में खाता है।

केवाईसी कराने के लिए आया था और फार्म लेने काउन्टर नं. 4 में गया वहाँ प्रज्ञा दुबे ने कहा कि गेट में गार्ड बैठा है, उससे फार्म ले लो तो गार्ड जगजीत सिंह से केवाईसी फार्म मांगा तो उन्होंने फार्म देने से इंकार कर दिया, फिर बैंक मैनेजर तुषार सिन्हा स फार्म मांगा तो उन्होंने बैंक कर्मचारी से फार्म दिलाया। जब जाने लगा तो गेट के पास तैनात गार्ड जगजीत सिंह के द्वारा जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया।

Next Post

57 वारंटी, 11 तस्कर, 4 आर्म्स के साथ पकड़ाए

Tue Nov 25 , 2025
जबलपुर: पिछले 24 घंटे में पुलिस ने पिछले कई वर्षो से फरार 14 गैरम्यादी, 43 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है। 11 व्यक्तियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 4 बॉटल, 238 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 15 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी तथा 4 […]

You May Like

मनोरंजन