क्षत्रिय समाज ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की

सीहोर। राजपूत समाज ने एएसपी सुनीता रावत को हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में बताया कि समाज के रिटायर्ड रैंजर विजय सिंह तोमर के पुत्र अभिषेक सिंह लल्लू की 2,3 अक्टूबर को दशहरे त्यौहार पर भोपाल-इन्दौर हाईवे शिवशंकर ढाबे के पास लल्लू की लाश पाई गई थी, जिससे हत्या का प्रकरण प्रतीत होता है. इस संबंध में उनके पिता द्वारा पुलिस को हत्या बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. परन्तु तीन माह बाद भी प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं होने से सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज ने मांग की है कि शोकाकुल परिवार के लिए उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराई जाए. एसपी द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच व जांच अधिकारी से कराने का आश्वासन दिया. ज्ञापन सौंपने वालों में मृतक के पिता विजय सिंह तोमर, विवेक, अनुज, डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, गणेश सिंह चौहान, धीरेन्द्र सिंह राजावत, जितेन्द्र सिंह राठौड़, मुकेश दरबार, शिवशंकर सिंह, इन्द्र पाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, आनन्द सिंह, गोपाल सिंह ठाकुर, राजू सिकरवार, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, किशोर सिंह, ईश्वर सिंह चौहान, अक्षय राज सिंह, उपेन्द्रसिंह सिसौदिया, भारत सिंह देवड़ा आदि शामिल थे.

 

 

Next Post

किसानों ने की सीमांकन कराने की मांग

Wed Jan 7 , 2026
सीहोर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एड. दिनेश सिलोरिया ने आष्टा तहसील के ग्राम बापचा बरामद के ग्रामीणों के साथ ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया ग्राम बापचा बरामद में ग्रामीणों को शासकीय पट्टे दिए गए थे. पट्टा धारक भूमि स्वामियों को पूर्व में शासन द्वारा कब्जा दिया गया था. किन्तु कुछ […]

You May Like