बांकुड़ा में तंत्र साधना के नाम पर पत्नी, पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पहचान सोनामुखी थाना क्षेत्र के दामोदर नदी के किनारे स्थित लालबाबा माना बस्ती निवासी मंगल चौधरी के रूप में हुई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रोम्पा चौधरी का सिर काटकर संधि पूजा के दौरान मंदिर की वेदी पर चढ़ा दिया। उसने इसी उद्देश्य से अपने पिता राजेंद्र चौधरी की भी हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी आरोपी के घर के आंगन से बरामद की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगल को खून से सना सिर लेकर मंदिर की ओर जाते देख इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सोनामुखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार किया और मंदिर तथा घर के आंगन को घेर लिया। पुलिस ने आंगन से राजेंद्र चौधरी का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर संधि पूजा के शुभ मुहूर्त में तंत्र साधना के तहत बलि देने की बात कही है। पुलिस उस मंदिर के पुजारी की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर आरोपी को ऐसा करने की सलाह दी थी। मामले की जांच जारी है।

Next Post

फ्रांस में हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगाने पर विचार

Tue Oct 20 , 2026
पेरिस, (वार्ता) फ्रांस हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहा है। सप्ताहांत में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कुछ इलाकों में पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थ रही, जिसके बाद प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए सख्त कदम उठाने […]

You May Like