मुरैना में युवक को गोली मारी, दोस्त की शादी से घर लौट रहा था

मुरैना: देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल शादी समारोह से लौट रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाह बाईपास पर हुई।

आकाश शर्मा रात में अपने दोस्त के यहां बड़ोखर में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अंबाह बाईपास के पास पहुंचा, बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोका और बिना किसी बहस के उस पर फायरिंग कर दी। वह वहीं गिर पड़ा और बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Next Post

पिज़्ज़ा कैफे में भीषण आग

Mon May 19 , 2025
ग्वालियर: शहर के व्यस्त बाजार थाटीपुर पर गुप्ता डेयरी के पास स्थित पिज़्ज़ा कैफे में आज सुबह भीषण आग लग गई। फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like