रुपए नहीं दिए तो बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला


इंदौर: हीरानगर इलाके में शराब पीने के लिए रुपए की अड़ीबाजी करने वाले बदमाशों ने एक युवक से रुपए न देने पर चाकू से हमला कर दिया. घटना आरबी पुल के पीछे की बताई जा रही है. घायल युवक को हाथ में गंभीर चोट आई है.फरियादी लक्की पिता सुनील नरवरिया निवासी खातीपुरा सुखलिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपियों ने रास्ता रोककर रुपए मांगे.

जब उसने इंकार किया तो अभिषेक चौहान निवासी श्याम नगर ने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद नयन शर्मा ने जेब से चाकू निकालकर फरियादी के दाहिने हाथ की कोहनी पर वार कर दिया. हमले से खून बहने लगा और पीड़ित घायल हो गया. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले. जाते-जाते उन्होंने धमकी भी दी कि आगे रुपए देने से मना किया तो जान से खत्म कर देंगे. पुलिस ने नयन शर्मा और अभिषेक चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

बीच सड़क पर पति ने पत्नी को पीटा राहगीरों ने छुड़ाया

Mon Aug 25 , 2025
इंदौर:जूनी इंदौर इलाके में एक महिला के साथ उसके पति ने बीच सड़क पर मारपीट कर दी. राह चलते लोग तमाशा देखते रह गए और महिला घायल हो गई. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया. पंचशील कॉलोनी निवासी पूर्वा पंवार ने शिकायत दर्ज […]

You May Like