बीच सड़क पर पति ने पत्नी को पीटा राहगीरों ने छुड़ाया

इंदौर:जूनी इंदौर इलाके में एक महिला के साथ उसके पति ने बीच सड़क पर मारपीट कर दी. राह चलते लोग तमाशा देखते रह गए और महिला घायल हो गई. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया. पंचशील कॉलोनी निवासी पूर्वा पंवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे घर से बाहर जा रही थीं. तभी रास्ते में उनके पति करण पंवार ने रोक लिया.

देखते ही देखते उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा. महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने सीधे नाक पर घूंसा मारा, जिससे वह स्कूटर सहित गिर गई और हाथ-पैर में चोट लग गई. नाक से खून बहने लगा. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव कर महिला को छुड़ाया. पुलिस ने मामले में आरोपी पति करण पंवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

देहात क्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान: 52 वारंटी और अपराधी दबोचे

Mon Aug 25 , 2025
इंदौर: ग्रामीण थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान चलाया. इस कार्रवाई में 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया.डीएसपी हेडक्वार्टर उमाकांत चौधरी ने बताया कि देहात एसपी यंगचेन डोलकर के निर्देश पर यह अभियान खुड़ैल, […]

You May Like

Play sound