खिरकिया स्टेशन पर गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव

भोपाल, 20 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मण्डल के खिरकिया स्टेशन पर 21 जनवरी से 19 जुलाई तक पांच गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव में विस्तार किया है|

पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन पर 08:00 बजे पहुँचकर 08:02 बजे अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन पर 15:15 बजे पहुँचकर 15:17 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी और गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद-हिसार एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन पर 10:26 बजे पहुँचकर 10:28 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसीतरह गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन पर 14:35 बजे पहुँचकर 14:37 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस खिरकिया स्टेशन पर 23:05 बजे पहुँचकर 23:07 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने रेल यात्रियों से इन ठहरावों का अधिकतम उपयोग करने का अनुरोध भी किया है।

 

 

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

Mon Jan 20 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like