
रीवा, रीवा में एक बार फिर एक महिला तीन तलाक जैसी प्रथा का शिकार हो गयी. जिस पति ने गवाहो, वकीलो की मौजूदगी मे महिला से निकाह कर अपना जीवन साथी बनाया था उसी पत्नी को बेरहम पति ने घर की चार दीवारी के भीतर तीन बार तलाक बोलकर चंद मिनटो मे अपनी जिंदगी और घर से बेदखल कर दिया. पीडि़त परिजनों के साथ सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोघर स्थित पचमठा के समीप की है. पीडि़त महिला के मुताबिक उसके पति सिकंदरे आजम ने पहली शादी कर पत्नी को धोखा दिया, जिसका प्रकरण पहले से विचाराधीन था, तभी उसने पीडि़त महिला को अपनी मजबूरियों और प्रलोभन देकर दूसरी शादी रचाइ थी. घटना को लेकर पीडि़त पत्नी हुस्ना बेगम ने बताया कि सिकंदर आज़म से उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी और 10 वर्षों से वह उसके साथ रह रहा था, और उसका इस्तेमाल कर रहा था.
महिला के मुताबिक पति के द्वारा पहले भी एक महिला से शादी की गई थी, जिसे छोडऩे के बाद पीडि़ता से दूसरी शादी की थी और शादी के 10 साल बाद अब पति दूसरी पत्नी को भी बीच सडक़ में दहेज के साथ छोडक़र तीन तलाक कहकर चला गया. फिलहाल घटना के पीडि़त महिला सहित उसके परिजन सिटी कोटवाली थाना पहुंच कर शिकायत की है.
