कच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के पार

नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल में करीब तीन प्रतिशत की तेजी रही।

लंदन का ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा 2.76 प्रतिशत चढ़कर 115.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी क्रूड का अप्रैल वायदा 3.18 डॉलर की बढ़त में 102.81 डॉलर प्रति बैरल बोला गया।

पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद कच्चा तेल 60 प्रतिशत से ज्यादा उछल चुका है। यह फरवरी के अंत में 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था।

पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल का उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला दोनों बाधित हुई है। इस कारण इसकी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।

 

Next Post

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन 10 और 15 अप्रैल से, कैबिनेट समिति ने की तैयारियों की समीक्षा

Mon Mar 30 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीदी को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में सोमवार को कैबिनेट समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से आयोजित की गई, जिसमें राज्य में गेहूँ उपार्जन व्यवस्था […]

You May Like