
ग्वालियर। ग्वालियर क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के बीच से बह रही हुरावली वैशली नदी का पानी खतरे के निशान पर पहुँच गया है। हुरावली, शिव कॉलोनी, शीतला नगर आदि बस्तियों को गंभीर खतरा निर्मित हो गया है। क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने यहां निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों एवं दुकानदारों को सचेत रहने के लिए कहा। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हैं। गोताखोर भी नदी के किनारे तैनात कर दिए गए हैं।
