
मंडला। एनएच 30 मार्ग में मंडला से नारायणगंज और जबलपुर की तरफ से मंडला की ओर जा रहे बाईक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाईक सवार टक्कर के बाद नीचे गिर गए। जिससे दोनों बाईक सवार युवक चोटिल हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और सूचना मिलते ही दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज उपचार के लिए लाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार मंडला से नारायणगंज की तरफ आ रहे बाईक सवार नर्मद पिता लखन बरकड़े 33 वर्ष निवासी अमदरा अपने ग्राम अमदरा जा रहा था। इसी दौरान जबलपुर की तरफ से मंडला की ओर जा रहा बाईक सवार अविनाश मरावी पिता श्याम मरावी 17 वर्ष निवासी चटुआमार मंडला की बाईक की आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों बाईक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण दोनों बाईक की टक्कर के बाद दोनों बाईक सवार युवक नीचे गिर गए और घायल हो गए।
बताया गया कि चटुआमार निवासी अविनाश को हादसे में काफी चोटे आई है। अविनाश की आंखे के ऊपर गंभीर चोट लगी। जिसे 4 से 5 टांके लगाए। जिसके बाद उसके रक्त स्त्राव रूका। वहीं नर्मद को भी हादसे में चोटे आई है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर दिया गया है। जहां दोनों बाईक सवार युवकों का उपचार किया जा रहा है। हालाकि दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है।
