मुलताई: लायंस क्लब मुलताई ने नगर के आरडी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का सम्मान किया। यह कार्यक्रम आरडी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रतीक मेहरूनकर,उप प्राचार्य टर्मिन थॉमस एवं अन्य शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष नमन अग्रवाल, सचिव अभिषेक अग्रवाल,कोषाध्यक्ष नीरज ठाकरे, लायन हेमंत शर्मा,सुधीर पूरी, जयेश संघवी, सुमित जैन,आशीष जैन,राजीव जैन,राहुल अग्रवाल, संदीप बर्डे,प्रकाश खड़के,रवि खाड़े, योगेश पटेल आदि लायन साथी उपस्थित थे।
