गहमा गहमी के बीच स्थगित हुई सदन की बैठक 

जबलपुर। नगर निगम की स्थगित विशेष (बजट) बैठक बुधवार को गहमा गहमी भरे माहौल और शायराना अंदाज के साथ चर्चा का विषय बनी रही। सत्ता व विपक्ष के बीच गहमा गहमी जब ज्यादा बढ़ी तो नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने बजट बैठक स्थगित कर दी और कहा कि ये बैठक गुरूवार को नए माहौल में शुरू होगी। जानकारी के अनुसार बजट बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पहले कांग्रेसियों पर प्रहार कर शायराना अंदाज में कहा कि जिसके घर कांच के हों उनको पत्थर नहीं उछालना चाहिए, हमें सब पता है कि कौन कितने पानी में है, अगर मैंने नाम लिया तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी। जवाब में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा भी मैदान में उतरे और उन्होंने दो टूक कहा कि महापौर जी हम तो जनता के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे और आगे भी लड़ेंगे, हम लोगों का विरोध करना जिसको बुरा लगा हो तो लगता रहे और जिसको जो कुछ करना है वह कर ले, हम जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बैठक में गौमाता निधि, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, पार्षद मद के रूके हुए कार्य, गंदा पानी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और सत्ता व विपक्ष के पार्षदों ने अपनी अपनी बातें रखीं।

Next Post

देवास की तीन छात्राएं मेरिट में, 10वीं का रिजल्ट 69.35% और 12वीं का 72.30% रहा

Wed Apr 15 , 2026
देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम में देवास जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी बेहतर प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि जिले की तीन छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर शहर का नाम रोशन किया। माध्यमिक  शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं की परीक्षा […]

You May Like