कांग्रेसी नेता पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी : भाजपा

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेसी नेता पवन खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं, जबकि कानून के मुताबिक देश के किसी भी नागरिक के पास सिर्फ एक वोटर आईडी होनी चाहिए।

श्री भंडारी ने कहा कि ऐसे में जब श्री खेड़ा का सच सामने आ चुका है तो क्या देश भर में घूमकर आम मतदाताओं के वोटों को फर्जी बताने और वोट चोरी का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी नेता राहुल गांधी अपने पार्टी के नेता के खिलाफ कुछ कार्रवाई करेंगे या कुछ बोलेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस मीडिया प्रमुख खेड़ा के पास दो वोटर आईडी .. एक्सएचसी 1992338 और एसजेई 0755967 हैं। यह दोनों वोटर कार्ड, दो अलग अलग विधानसभाओं के हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि तो क्या यह मान लें कि श्री गांधी के करीबी नेता वोट धांधली में संलिप्त हैं। वोट चोरी का सच अब सामने रख दिया गया है।

श्री भंडारी ने कहा कि श्री गांधी हर छह महीने में मुद्दे बदलकर देश की जनता को गुमराह करने का काम करते हैं, यह उनका पैटर्न भी है। श्री गांधी को देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए आरोप लगाना छोड़ देना चाहिए।

Next Post

भोपाल में दूल्हे राजा के रूप में विराजे गणेश जी

Tue Sep 2 , 2025
भोपाल: सिद्धि विनायक गणेश एवं दुर्गा उत्सव समिति द्वारा बड़वाले महादेव मंदिर मार्ग पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इस बार गणेशजी को विशेष रूप से भोपाल के दूल्हे राजा के रूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा […]

You May Like