
रीवा, रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरौड़ा बाढ़ की चपेट में है जिसकी जानकारी पीड़ित परिवारों ने कई दिनों पूर्व, जवा जनपद सीईओ, जवा तहसीलदार, जवा एसडीएम और जवा थाना प्रभारी को दी गयी थी लेकिन आज तक जिम्मेदार और बाढ़ आपदा अधिकारी मौके पर नही पहुचे। जिससे परेशान होकर ग्राम पथरोड़ा निवासी राजेंद्र द्विवेदी बब्बू और कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी ने जांघ भर भरे पानी पर अनशन पर बैठ गए है।
उनका कहना है कि जब तक सरकारी अमला आंकर पानी निकासी की व्यवस्था नही कराएंगे तब तक पानी मे अनशन चलता रहेगा।बताया जाता है कि करीब 10 दिनों से ग्राम पथरौड़ा में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है लगातार बारिश के चलते कई घर के चारों तरफ करीब चार फिट पानी भरा हुआ है। जल निकासी का रास्ता बंद होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है और लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ता जा रहा है।जलभराव के कारण परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी खड़ी हो गई हैं बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, वहीं परिवार के सदस्यों को अस्पताल अथवा अन्य जरूरी कार्यों के लिए घर से बाहर निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप है कि जल निकासी का रास्ता आसपास के कुछ ग्रामीणों द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके चलते पीड़ित परिवार के घर के आसपास पानी भरा रहता है।पीड़ितों ने ल जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को जलभराव से राहत मिल सके।
