सतना में गत वर्ष की तुलना में जून में चार गुना अधिक बारिश 

सतना।जिले में इस वर्ष 1 जून से 21 जून तक 49.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 55.9 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 34.3 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 34.5 मि.मी, बिरसिंहपुर में 45.9 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 21 मि.मी., नागौद में 118.8 मि.मी., जसो (नागौद) में 23.3 मि.मी. एवं उचेहरा में 63.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 12.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

Next Post

कार की टक्कर में दो आशा कार्यकर्ता सहित तीन घायल

Sun Jun 22 , 2025
सागर। सागर जिले के बरोदियाकला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत खिमलासा रोड नर्सरी के पास सामने से आ रही कार से मोटरसाइकिल की भिंड़त गई | हादसे में बाइक सवार चालक सहित दो महिलाएं घायल हो गई। हादसे की वजह कार का टायर फटना बताया जा रहा है | जिसके काऱण […]

You May Like