एक्सट्रीम हीट वेव का दायरा 95 फीसदी के पार पहुंचा

सतना : पिछले पखवाड़े भर से जारी जबरदस्त गर्मी और भीषण लू की स्थितियों ने लोगों को हलाकान कर रखा है. इसी कड़ी में सोमवार से शुरु हो रहे नौतपा के भी इस बार जमकर तपने के आसार प्रबल हैं. आलम यह है कि पिछले सप्ताह भर से जारी भीषण गर्मी और लू का रेड/ऑरेंज एलर्ट के बीच अब आगे अगले 5 दिनों तक बदस्तूर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह अधिकतम तापमान एक ओर जहां पिछले दिन 43.6 डिग्री की तुलना में 0.6 डिग्री अधिक रहा तो वहीं दूसरी ओर यह सामान्य की तुलना में 2.2 डिग्री अधिक आंका गया.

हलांकि पिछले 48 घंटे तक दिन की भीषण गर्मी और लू की स्थिति जारी रहने के बाद देर रात के न्यूनतम तापमान में कुछ नरमी नजर आ रही थी. लेकिन अब न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी दर्ज की जाने लगी है. रविवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इस लिहाज से न्यूनतम तापमान में न सिर्फ पिछले 24 घंटे में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई बल्कि यह सामान्य की तुलना में अप्रत्याशित तौर पर 2.4 डिग्री अधिक पाया गया. वहीं रविवार को हवा में नमी की मात्रा भी अब तक के न्यूनतम स्तर 13 प्रतिशत पर पहुंच गई. जिसका सीधा असर यह देखने को मिला कि एक्सट्रीम हीट वेव का दायरा 95 प्रतिशत को पार कर गया. यानी शहर सहित जिले भर में 31 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से बहने वाली अति ऊष्ण/शुष्क हवाओं ने भीषण गर्मी की सीमाओं को पार करना शुरु कर दिया है. जिसे जनजीवन के लिए गंभीर खतरे के तौर पर देखा जाने लगा है. वहीं मौसम की इस प्रतिकूलता के चलते दिन के समय सडक़ों पर कफ्र्यू जैसे हालात नजर आने लगे हैं.
 जमकर तपेगा नौतपा
सूर्यदेव के कर्क रेखा और रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर इस बार नौतपा का आरंभ 25 मई सोमवार से हो रहा है, जो कि 2 जून तक जारी रहेगा. मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही संभावना के अनुसार 26 मई तक तो शहर सहित जिले में भीषण गर्मी और तीव्र ऊंष्ण लहर का रेड एलर्ट जारी रहेगा. जिसके बाद अगले 2 दिनों तक इसी प्रतिकूल मौसम का ऑरेंज एलर्ट बना रहेगा. हलांकि अब तक देखने में यही आया है कि अचानक तापमान बढऩे और एक्ट्रीम हीट वेव चलने पर यह चेतावनी फिर से रेड एलर्ट में भी बदल सकती है. लिहाजा फिलहाल यह संभावना प्रबल है कि इस बार नौतपा के शुरुआती 5 दिन जमकर तपेंगे

Next Post

किसानों के लिए फार्मर आईडी की अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा

Mon May 25 , 2026
सीहोर। खरीफ सीजन से पहले लागू की गई नई ई-टोकन खाद वितरण व्यवस्था को लेकर जिले के किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. सरकार ने इस बार खाद वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर फार्मर आईडी से जोड़ दिया है. नई व्यवस्था के तहत किसान अब सीधे दुकानों […]

You May Like