सागर। सागर जिले के बरोदियाकला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत खिमलासा रोड नर्सरी के पास सामने से आ रही कार से मोटरसाइकिल की भिंड़त गई | हादसे में बाइक सवार चालक सहित दो महिलाएं घायल हो गई। हादसे की वजह कार का टायर फटना बताया जा रहा है | जिसके काऱण अनियंत्रित होकर हादसा हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो महिला आशा कार्यकर्ता भेलईया ग्राम से मुख्यालय स्थित बैठक में शामिल होने के लिए मोटर साइकिल से आ रही थी | खिमलासा रोड स्थित नर्सरी के पास सामने से आ रही कार ने बाईक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर डायल 100 पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।हादसे में घायलों में बॉबी राजा पति राजाजू परमार उम्र 35 साल , सुधा पति जगदीश विश्वकर्मा उम्र 38 साल , राजाजू पिता नाथू सिंह परमार 45 साल निवासी भेलईया थाना मालथौन घायल हो गए। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
