
छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के गाडरवाड़ा गांव के रहने वाले युवक की सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार तरुण पिता यशवंत राव कोची 17 साल गाडरवाड़ा गांव का रहने वाला है। वह किसी काम से छिंदवाड़ा आया हुआ था। रात को वह काम करने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान लिंगा के समीप सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंीभर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
