
दतिया। दतिया में आज सुबह से ही तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बारिश की शुरुआत तेज गर्जना और हवाओं के साथ हुई जिससे मौसम सुहावना जरूर हो गया लेकिन शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
