जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज से शहर पहुंचे एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पत्नी को साथ ले जाने पर अड़ गया, मना करने पर साले से मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक सौरभ सेन निवासी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुकेश सेन निवासी सुल्तानगंज जिला रायसेन, चाचा की बेटी समीक्षा सेन को छ:माह पहले सुल्तानगंज ले जाकर शादी किया था।
शादी के बाद समीक्षा उसके पास नहीं रही, घर वापस आकर चाची के साथ रहने लगी है। बीती रात 09.30 बजे अपने घर पर था तभी मुकेश सेन और उसका साथी राहुल सेन दोनों निवासी सुल्तान गंज जिला रायसेन, घर के सामने आये और हंगामा करने लगे। समीक्षा को ले जाने पर अड़ गए, जिन्हें कहा कि समीक्षा आपके साथ नहीं रहता चाहती है तो उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर चला गया।
