मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन

पंडित छन्नूलाल मिश्र को 2010 में पद्मभूषण और 2020 में पद्म विभूषण से सम्मान मिला। उन्होंने सुर सिंगार संसद, बॉम्बे का ‘शिरोमणि पुरस्कार’ भी जीता था।

भारतीय शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का आज सुबह 4:15 बजे निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में वाराणसी में आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से संगीत जगत में शोक में डूब गया है। पंडित छन्नूलाल मिश्रा ने खयाल और पूर्वी ठुमरी शैली के शास्त्रीय गायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर गांव में जन्में पंडित छन्नूलाल मिश्र ने अपने पिता बदरी प्रसाद मिश्र से संगीत की शुरुआती शिक्षा ली थी। इसके बाद वे किराना घराने के उस्ताद अब्दुल घनी खान से भारतीय शास्त्रीय संगीत का गहन प्रशिक्षण लिया। वह पंडित अनोखेलाल मिश्र के दामाद भी थे, जो प्रसिद्ध तबला वादक थे। काशी की मिट्टी से जुड़े पंडित छन्नूलाल ने गायकी की ‘ठुमरी’ और ‘पुरब अंग’ शैली को अपनी गंभीर, भावपूर्ण और अनूठी आवाज से अमर कर दिया।

Next Post

US से तनातनी के बीच भारत आ रहे पुतिन, जानें किस दिन होगी PM मोदी से मुलाकात

Thu Oct 2 , 2025
 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीख तय कर दी गई है। पुतिन 5 और 6 दिसंबर 2025 को दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे।  भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की […]

You May Like