रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीख तय कर दी गई है। पुतिन 5 और 6 दिसंबर 2025 को दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे।
भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीख तय हो गई है। पुतिन 5 और 6 दिसंबर 2025 को भारत का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के साथ भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।
ऐसे में पुतिन का आगमन न केवल राजनयिक स्तर पर चर्चा का विषय बनेगा, बल्कि वाशिंगटन में भी इसे लेकर चिंता बढ़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस उच्च स्तरीय दौरे से पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी भारत आ सकते हैं। वे भारतीय समकक्षों के साथ बैठकें करेंगे, जिसमें शिखर वार्ता की रूपरेखा, द्विपक्षीय सहयोग और नई घोषणाओं की तैयारी पर चर्चा होने की संभावना है।
