कथा में जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

इंदौर: कथा सुनने जा रही एक महिला की उस समय जान चली गई जब रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई थीं. इलाज के दौरान इंदौर में उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.मृतका लाड़की बाई पति अमरसिंह अपने परिवार के साथ मानपुर क्षेत्र में स्थित एक रिश्तेदार के यहां कथा में शामिल होने जा रही थी.

स्कूटी से निकली थीं, तभी रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर पड़े, लेकिन लाड़की बाई के सिर में गंभीर चोट आई. हादसे के बाद परिजन उसे पहले मानपुर के स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया था. एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, परिजनों का कहना है कि महिला अपनी मां के साथ ही कथा में शामिल होने निकली थी. फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है

Next Post

श्रीकांत, वलीशेट्टी और सुब्रमण्यम कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Fri Jul 4 , 2025
ओंटारियो, 4 जुलाई (वार्ता) तीन भारतीय शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चल रहे अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन इवेंट कनाडा ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। किदांबी श्रीकांत, श्रीयांशी वलीशेट्टी और एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम ने अपने-अपने राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में सीधे गेम में जीत दर्ज की। पूर्व […]

You May Like

मनोरंजन