जनता के हित में हरसंभव लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

मांडू:धार जिले के मांडव में आयोजित नव संकल्प शिविर का उद्घाटन करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह शिविर कांग्रेस की परंपरा का हिस्सा है, जिसमें प्रदेश की जनता के हितों की दिशा में रणनीति बनाई जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार घोटालों में घिरी हुई है और जनता समस्याओं से जूझ रही है।

सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के जल, जंगल और ज़मीन के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी। युवाओं को रोजगार, किसानों को खाद, बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए ठोस योजना तैयार की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल एक मंच नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने का माध्यम है। पार्टी जनता के सुझावों का स्वागत करती है और जहां भी सुधार की जरूरत होगी, वहां सुधार कर आगे बढ़ेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर कांग्रेस के साथ खड़े हों, ताकि जनहित की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके।

Next Post

विधायक के साले पर दुष्कर्म की एफआईआर, नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म का आरोप

Mon Jul 21 , 2025
भिंड: लहार से भाजपा विधायक अमरीश शर्मा के साले सुधांशु मोहन द्विवेदी उर्फ भैया जी पर ग्वालियर की महिला ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। पीडि़ता का आरोप है कि उसे नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया गया और फिर कोल्डड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया […]

You May Like