मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दतिया में आज कांग्रेस का प्रदर्शन

दतिया: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली एवं भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 30 सितंबर,बुधवार को दोपहर 12 बजे किला चौक दतिया पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था जनता के विश्वास का आधार है और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस अपनी आवाज मजबूती से उठाएगी उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में जिले के विधायक एवं पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे

Next Post

संपत्ति कर जमा करने की आज आखिरी तारीख, कल से बकाया जमा करने पर लगेगी ढाई प्रतिशत प्रतिमाह पेनल्टी

Wed Sep 30 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम में संपत्ति कर जमा करने वाले करदाताओं के लिए बिना जुर्माने के टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद 1 अक्टूबर से बकाया संपत्ति कर जमा करने पर नियमानुसार 2.5 प्रतिशत प्रतिमाह पेनल्टी देनी होगी।करदाताओं की सुविधा के लिए 30 सितंबर को […]

You May Like